Publish Date: Sat, 07 Nov 2020 (15:35 IST)
Updated Date: Sat, 07 Nov 2020 (15:39 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देब कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि देब ठीक महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने कोविड की जांच कराई थी।
अधिकारियों ने बताया कि उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्हें सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देब गुरुवार को राज्य सचिवालय में हुई प्रशासनिक समीक्षा बैठक में मौजूद थे। उन्होंने शुक्रवार को सिलीगुड़ी में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उनसे मिले सभी लोगों से क्वारंटाइन में जाने को कहा गया है। देब की गाड़ी और आवास को शनिवार सुबह संक्रमणमुक्त किया गया। बंगाल के कई मंत्री कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 07 Nov 2020 (15:35 IST)
Updated Date: Sat, 07 Nov 2020 (15:39 IST)