Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन ने पाकिस्तान को लगाया चूना, भेजे अंडरगारमेंट से बने मास्क

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (19:25 IST)
पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से जंग लड़ रही है और ऐसे समय चीन अपने व्यापारिक मंसूबों को पूरा करने में लगा हुआ है। खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है। जहां समाचार चैनलों के मुताबिक चीन ने पाकिस्तान को चूना लगा दिया।
 
पाकिस्तानी समाचार चैनलों के अनुसार चीन ने अपने दोस्त पाकिस्तान में मास्क की भारी मांग को देखते हुए एन-95 से की जगह अंडरगारमेंट से बने मास्क भेज दिए।
webdunia
ये मास्क कोरोना संक्रमण को रोकने में सक्षम नहीं थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने इन मास्क का प्रयोग करने से मना कर दिया।
 
चीन ने अपने दोस्त पाकिस्तान को ही महामारी के नाम पर धोखा दे दिया। इस खबर के समाचार चैनलों पर आने के बाद पाकिस्तान के लोग भड़क गए।
 
यह पहली बार नहीं है जब चीन ने ऐसा किया है। यूरोप के कई देश भी चीन के मास्क को लेकर शिकायत कर चुके हैं।
 
ऐसे समय जब दुनिया के कई देश कोरोना वायरस से लड़ रही है, चीन मानवता को छोड़कर व्यापारिक हितों को साधने में लगा हुआ है। खबरों के अनुसार चीन में बड़े पैमाने पर मास्क बनाकर दुनिया देशों को निर्यात किए जा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona से जंग में सरकार का बड़ा ऐलान, 50 करोड़ लोगों की Free में होगी जांच और इलाज