Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैक्स अस्पताल सदरपुर की कॉलोनी सील, कैब चालक निकला संक्रमित

हमें फॉलो करें मैक्स अस्पताल सदरपुर की कॉलोनी सील, कैब चालक निकला संक्रमित
, शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (15:39 IST)
नोएडा। दिल्ली के पटपड़गंज में स्थित मैक्स अस्पताल के कैब चालक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने नोएडा के सेक्टर 45 की सदरपुर कॉलोनी को संक्रमण से प्रभावित (हॉटस्पॉट) क्षेत्र घोषित करते हुए शनिवार को सील कर दिया। कैब चालक सदरपुर कॉलोनी में ही रहता है।
नगर मजिस्ट्रेट उमाशंकर ने बताया कि पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में कैब चालक के तौर पर काम करने वाला व्यक्ति शुक्रवार को संक्रमित पाया गया। वह नोएडा के सेक्टर 45 में रहता है। जांच रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही कैब चालक दिल्ली से नोएडा स्थित अपने घर के लिए निकल पड़ा। दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना नोएडा पुलिस को दी।
 
उमाशंकर ने बताया कि नोएडा पुलिस ने कैब चालक को नोएडा के प्रवेश द्वार पर रोक लिया और उसे ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है। 
कैब चालक सेक्टर 45 की सदरपुर कॉलोनी में रहता है। उसके संपर्क में आए करीब 12 लोगों को भी पृथकवास में रखा गया है।
 
उमाशंकर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए अनिश्चितकाल के लिए सील कर दिया गया है। सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के खाने-पीने, दवाई आदि जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति जिला प्रशासन होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित कराएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में इस बार सूनी रहेगी आखातीज, 25000 से ज्यादा शादियां टलीं