Publish Date: Fri, 26 Jun 2020 (20:05 IST)
Updated Date: Fri, 26 Jun 2020 (20:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जाने माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं और वह फिलहाल अपने घर पर क्वारेंटाइन में हैं। सिंघवी से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक सिंघवी को हल्का बुखार था। जांच होने पर उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई हैं। जांच में उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं।
सिंघवी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उनके पुत्र, परिवार के अन्य सदस्यों और साथ काम करने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है।
वह कांग्रेस के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता संजय झा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।