Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनिया गांधी का ऐलान, प्रवासी मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी कांग्रेस

हमें फॉलो करें सोनिया गांधी का ऐलान, प्रवासी मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी कांग्रेस
, सोमवार, 4 मई 2020 (09:02 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऐलान किया है कि देशभर में फंसे मजदूरों के घर वापस जाने के लिए रेलयात्रा का खर्च कांग्रेस पार्टी वहन करेगी। प्रवासी मजदूरों से रेल टिकट वसूले जाने पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
 
सोनिया गांधी ने कहा कि अगर सरकार विदेशों में फंसे नागरिकों को मुफ्त में देश वापस ला सकती है तो प्रवासी मजदूरों की नि:शुल्क रेल यात्रा के लिए उसी तरह की सदाशयता क्यों नहीं दिखा सकती?
 
सोनिया गांधी के बयान पर कांग्रेस ने ट्‍वीट किया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे जरूरी कदम उठाएगी। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से बार-बार मांग किए जाने के बावजूद केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय प्रवासियों को मुफ्त में घर भेजने से बचते रहे।
 
सोनिया गांधी ने कहा कि यह अत्यंत दु:ख की बात है कि केंद्र सरकार, रेलवे संकट की इस घड़ी में प्रवासियों से ट्रेन टिकट का शुल्क वसूल रहे हैं। प्रवासी श्रमिकों द्वारा टिकट के पैसे वसूले जाने के बाद राजनीति गर्मा गई है। विपक्षी दल के नेता इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lockdown के दौरान केवल प्रवासी कामगारों, पर्यटकों व श्रद्धालुओं और छात्रों को ही होगी आने-जाने की मंजूरी