Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लगातार दूसरे दिन देश में कम हुए कोरोना के एक्टिव मरीज, 82.51% मामले 14 राज्यों से

हमें फॉलो करें लगातार दूसरे दिन देश में कम हुए कोरोना के एक्टिव मरीज, 82.51% मामले 14 राज्यों से
, बुधवार, 12 मई 2021 (15:48 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 11,122 की कमी आने से देश में इलाज करा रहे संक्रमित लोगों की संख्या 37,04,099 हो गई है। लगातार दूसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। देश में कुल संक्रमितों के 15.87 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं।
 
कुल उपचाराधीन मरीजों में 82.51 प्रतिशत कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश के हैं।
 
पिछले 24 घंटे में 3,55,338 और मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 1,93,82,642 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि लगातार दूसरे दिन नए मामलों की तुलना में ज्यादा लोग स्वस्थ हुए।
 
मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में संक्रमण के 3,48,421 नए मामले आए जिनमें से 71.22 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से आए। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 40,956 और कर्नाटक से 39,510 तथा केरल से 37,290 नए मामले आए।
 
कोविड-19 की राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में मौत के कुल 4205 मामले आए। इनमें से 73.17 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों में हुई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 793 और कर्नाटक में 480 लोगों ने दम तोड़ दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

International Nurses Day : चुनौतियां बड़ी हैं पर ड्रेस और पीपीई किट से हमें हौसला मिलता है...