Publish Date: Wed, 24 Feb 2021 (22:36 IST)
Updated Date: Wed, 24 Feb 2021 (22:43 IST)
मुंबई। मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में 1 महीने से अधिक समय बाद कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों की संख्या बुधवार को दोहरे अंक में पहुंची और 10 नए मामले सामने आए। बीएमसी ने यह जानकारी दी।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में धारावी में 10 नए मामले सामने आए हैं।
इससे पहले, 17 जनवरी को धारावी में कोरोनावायरस संक्रमण के 10 मामले सामने आए थे और तब से प्रतिदिन के मामले एक अंक में या शून्य ही रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इलाके में कोविड-19 के 33 मरीज अभी उपचाराधीन हैं।(भाषा)