Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona India Update: कोरोना संक्रमण की रफ्तार पड़ी धीमी, एक्टिव केस में भी गिरावट

हमें फॉलो करें Corona India Update: कोरोना संक्रमण की रफ्तार पड़ी धीमी, एक्टिव केस में भी गिरावट
, सोमवार, 7 जून 2021 (10:58 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने और इस महामारी को मात देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा होने से सक्रिय मामलों की दर घटकर 5.13 प्रतिशत रह गई है जबकि रिकवरी दर बढ़कर अब 93.67 फीसदी हो गई है। इस बीच रविवार को 13 लाख 90 हजार 916 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 23 करोड़ 27 लाख 86 हजार 482 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,00,636 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 89 लाख 9 हजार 975 हो गया। इस दौरान 1 लाख 74 हजार 399 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक 2 करोड़ 71 लाख 59 हजार 180 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
 
सक्रिय मामले 76 हजार 190 और कम होकर 14 लाख 01 हजार 609 रह गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 2427 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 49 हजार 186 हो गई है। देश में कोरोना से मृत्यु दर अभी 1.20 फीसदी है।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 2494 घटकर 1,88,384 रह गए हैं। इसी दौरान राज्य में 14433 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 55,43,267 हो गई है जबकि 618 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख के पार 1,00,130 हो गया है। केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 6984 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1,61,065 रह गई है तथा 21,429 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 24,62,071 हो गई है जबकि 227 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9946 हो गई है।

कर्नाटक में कोरोनावायरस के सक्रिय मामले 13,770 घटे हैं जिससे इनकी संख्या 2,54,526 रह गई है। वहीं 320 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 31,580 हो गया है। राज्य में अब तक 24,09,417 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 842 कम हुए हैं और अब इनकी संख्या 5,889 रह गई है। यहां 34 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24,591 हो गई है। वहीं 13,98,764 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
तेलंगाना में सक्रिय मामले 2,192 घटकर 27,016 रह गए हैं, जबकि अब तक 3378 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5,60,776 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। आंध्रप्रदेश में सक्रिय मामले 4,682 घटकर 1,23,426 रह गए हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 16,23,447 हो गई है जबकि 11,466 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 13,174 घटकर 2,44,289 रह गई है तथा 434 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 27,005 हो गई है। वहीं 19,65,939 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,494 सक्रिय मामले कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 17,944 रह गई है। राज्य में इस महामारी से 85 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 21,236 हो गई है तथा 16,59,209 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
 
छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले 1,615 घटकर 23,280 रह गए हैं। वहीं 9,44,078 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि 25 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13,217 हो गई है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 1,241 घटकर 10,103 रह गए हैं तथा अब तक 7,66,756 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 8337 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

पंजाब में सक्रिय मामले 2,294 घटकर 22,160 रह गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 5,42,324 हो गई है जबकि 15,076 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 2,079 घटकर 18,008 रह गए हैं तथा अब तक 9,933 लोगों की मौत हुई है। वहीं 7,88,293 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। हरियाणा में सक्रिय मामले 877 घटकर 9,097 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से 8,712 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 7,44,482 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

webdunia

 
पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस के सक्रिय मामले 8,987 घटकर 35,454 रह गए हैं और इस महामारी के संक्रमण से 16,259 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 13,74,419 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 920 कम होकर 8,708 रह गए है। राज्य में कोरोनावायरस से अभी तक 5381 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6,99,028 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

webdunia
 
कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 8656, उत्तराखंड में 6699, झारखंड में 5054, जम्मू-कश्मीर में 4074, असम में 3658, हिमाचल प्रदेश में 3297, ओडिशा में 2994, गोवा में 2760, पुड्डुचेरी में 1628, मणिपुर में 881, चंडीगढ़ में 772, मेघालय में 664, त्रिपुरा में 564, नगालैंड में 426, सिक्किम में 273, लद्दाख में 195, अरुणाचल प्रदेश में 125, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 122, मिजोरम में 55, लक्षद्वीप में 38 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 4 लोगों की मौत हुई है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में 61 दिनों के बाद आए सबसे कम मामले, रिकवरी रेट बढ़कर 93.67 प्रतिशत