Publish Date: Wed, 15 Jun 2022 (19:01 IST)
Updated Date: Wed, 15 Jun 2022 (19:19 IST)
नई दिल्ली/ मुंबई। Coronavirus India Updates : देश के बढ़ते मामले फिर डरा रहे हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 4024 नए मामले सामने आए, वहीं दिल्ली की बात की जाए तो देश की राजधानी मे 1375 नए कोरोना मरीज मिले हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार एक बार फिर चिंता को बढ़ा रही है।
पिछले 24 घंटों की बात की करें तो महाराष्ट्र में 4024 नए मामले सामसने आए वहीं कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3038 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। महाराष्ट्र में सक्रिय मरीजों की संख्या 19261 पर पहुंच चुकी है। BA.5 वैरिएंट के 4 मरीज भी राज्य में मिले हैं।
खबरों के मुताबिक यह मरीज पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज में मिले हैं। देश की राजधानी में 1,375 नए कोरोना के मरीज मिले हैं, वहीं पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस की संख्या 3,643 हो चुकी है।