Publish Date: Fri, 26 Mar 2021 (08:26 IST)
Updated Date: Fri, 26 Mar 2021 (08:30 IST)
ब्रासीलिया। ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (कोविड-19) के रिकॉर्ड 1 लाख से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि हुई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 100,158 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
देश में पहली बार 1 दिन में इतने नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस अवधि में इस संक्रमण के कारण 2,777 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील में इस प्राणघातक विषाणु से 1,23,20,169 लोग प्रभावित हो चुके हैं जबकि 3,03,462 लोगों ने जान गंवाई है। (भाषा)