Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत में कोरोना के 47,905 नए मामले, 550 की मौत

हमें फॉलो करें भारत में कोरोना के 47,905 नए मामले, 550 की मौत
, गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (11:09 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (CoronaVirus) के 47,905 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 86,83,916 हो गए। 550 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,121 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 80,66,501 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं। देश में लगातार दूसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या 5 लाख से कम है।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,89,294 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.63 प्रतिशत है।
 
देश में कुल 80, 66,501 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.89 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी।
 
वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 11 नवंंबर तक कुल 12,19,62,509 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,93,358 नमूनों का परीक्षण अकेले बुधवार को किया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपावली और छठ पर्व पर पूर्वोत्तर रेलवे की 8 पूजा स्पेशल शुरू, कन्फर्म टिकट पर ही होगी यात्रा की अनुमति