Publish Date: Tue, 11 Jan 2022 (21:26 IST)
Updated Date: Tue, 11 Jan 2022 (21:58 IST)
मुंबई। मुंबई में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 11,647 नए मामले सामने आए, जो 1 दिन पहले सामने आए मामलों से 2,001 कम थे। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से कहा गया कि पिछले 1 दिन में महामारी से 2 मरीजों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र की राजधानी में यह लगातार चौथा दिन है, जब संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखी गई है। मुंबई में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,39,867 हो गए और मृतकों की संख्या 16,413 पर पहुंच गई है। देश की वित्तीय राजधानी में संक्रमण की दर 1 दिन पहले 23 प्रतिशत से ज्यादा थी, जो घटकर 18.75 प्रतिशत रह गई है।