Publish Date: Wed, 08 Apr 2020 (16:29 IST)
Updated Date: Wed, 08 Apr 2020 (16:35 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार दोपहर तक बढ़कर 363 हो गई, इसमें 20 नए मामले शामिल हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में 12, बीकानेर में 6 व जोधपुर तथा बांसवाड़ा में एक-एक नया मामला आया है।
जयपुर में आए नए मामलों में से 4 तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं जबकि बीकानेर में सभी 5 मामले पहले संक्रमित बुजुर्ग महिला के परिवार से हैं। महिला की मौत हो चुकी है।
वायरस से अभी तक संक्रमित हुए कुल लोगों में से 325 राज्य के व 2 इतालवी नागरिक हैं, जबकि 36 वे लोग हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जयपुर में रखा गया है। (भाषा)