Publish Date: Wed, 25 May 2022 (11:00 IST)
Updated Date: Wed, 25 May 2022 (18:07 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 2,124 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित, 1,977 व्यक्ति कोविड से मुक्त, महामारी से 17 लोगों की मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 4 करोड़ 31 लाख 42 हजार 192 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 02 हजार 714 लोग महामारी को मात दे चुके हैं, 14,971 मरीजों का इलाज चल रहा है और 5,24,507 लोग मारे जा चुके हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, देश में दैनिक संक्रमण दर 0.46 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.49 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है, एक्टिव मरीजों की संख्या 0.03 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है
आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 192.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार हो गए।
webdunia
Publish Date: Wed, 25 May 2022 (11:00 IST)
Updated Date: Wed, 25 May 2022 (18:07 IST)