Publish Date: Thu, 05 Aug 2021 (10:21 IST)
Updated Date: Thu, 05 Aug 2021 (10:40 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। नए संक्रमितों के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। आज फिर कोरोना के नए मरीजों की संख्या महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की तुलना में अधिक रही।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोविड-19 के 42,982 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,18,12,114 हो गई। वहीं, 533 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,26,290 हो गई है।
अब तक 3,18,12,114 लोग महामारी को हराकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी है। 4,11,076 लोग अभी भी कोरोना से संक्रमित है। उनका इलाज चल रहा है। 48,93,42,295 भारतीयों को कोरोना की खुराक दी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 723 की वृद्धि हुई है।
देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।
webdunia
Publish Date: Thu, 05 Aug 2021 (10:21 IST)
Updated Date: Thu, 05 Aug 2021 (10:40 IST)