Publish Date: Mon, 14 Feb 2022 (12:28 IST)
Updated Date: Mon, 14 Feb 2022 (13:31 IST)
कोरोना की रफ्तार अब देश में लगातार थमती जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 34 हजार 113 नए मामले आए हैं। जबकि, इसी दौरान 346 लोगों की मौत हो गई।
रविववार को कोरोना के 44 हजार 877 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 26 लाख 31 हजार 421 हो गई थी। जबकि महामारी से 684 और लोगों की मौत हुई थी।
मरीजों की संख्या में आई कमी
भारत में करीब 40 दिन बाद कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से कम रही। देश में चार जनवरी को संक्रमण के 37 हजार 379 नए मामले सामने आए थे।