Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 3 March 2025
webdunia

बड़ा खुलासा, आंखों के जरिए भी फैल सकता है कोरोना वायरस

Advertiesment
हमें फॉलो करें बड़ा खुलासा, आंखों के जरिए भी फैल सकता है कोरोना वायरस
, गुरुवार, 4 जून 2020 (12:56 IST)
वाशिंगटन। कोरोना वायरस के बारे में अभी तक हमें मालूम है कि यह नाक और मुंह के जरिए फैलता है लेकिन अब डॉक्टरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि यह आंखों से भी फैल सकता है। साथ ही, किसी संक्रमित व्यक्ति के आंसुओं से भी इस संक्रामक रोग की चपेट में आने का खतरा है।
 
डॉक्टरों का कहना है कि अगर कोई संक्रमित व्यक्ति बहुत नजदीक होकर खांसता या छींकता है तो नाक और मुंह के साथ आंखों के जरिए भी संक्रमण शरीर में प्रवेश कर सकता है। वायरस के संपर्क में आए हाथों से आंखों को छूने से संक्रमण के फैलने की आशंका है। हालांकि कानों के जरिए इसके फैलने की आशंका से इनकार कर दिया गया है।
 
 
webdunia
बार-बार हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बाहर निकलने पर चेहरे को ढकने से इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

अमेरिकन अकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के अनुसार चश्मा पहनने से भी सुरक्षा हो सकती है। स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को भी संक्रमित मरीजों का इलाज करते हुए चश्मा पहनने की सलाह दी गई है।
 
अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार कानों से कोविड-19 फैलने की आशंका नहीं है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन में वुहान के बाद एक और शहर में होगी सभी नागरिकों की Corona जांच