Publish Date: Thu, 30 Apr 2020 (08:07 IST)
Updated Date: Thu, 30 Apr 2020 (08:14 IST)
हैदराबाद। कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया 45 दिन का शिशु उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गया है और उसे यहां सरकारी अस्पताल से बुधवार को छुट्टी दे दी गई।
कोविड-19 संबंधी बुलेटिन में बताया गया है कि महबूबनगर के शिशु को 4 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वह मात्र 20 दिन का था। उसे उसके पिता से संक्रमण हो गया था। इसमें बताया गया है कि उसे स्वस्थ हो जाने के बाद छुट्टी दे दी गई।
यह शिशु देश में संक्रमित पाया संभवत: सबसे कम उम्र का बच्चा है। उसका शहर के गांधी अस्पताल में उपचार किया गया। (भाषा)