Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Corona vaccination : देश में दी जा चुकी हैं 95 करोड़ से ज्यादा डोज, 100 करोड़ का आंकड़ा करीब

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona vaccination : देश में दी जा चुकी हैं 95 करोड़ से ज्यादा डोज, 100 करोड़ का आंकड़ा करीब
, रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (22:00 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। देश में अब तक 95 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज  दी जा चुकी है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया ‍कि हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके तहत अब तक 95 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 
 
साथ ही आगे लिखा कि देश अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज की तरफ बढ़ रहा है। 95 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज देने मिलने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत तय वक्त से पहले ही 100 करोड़ वैक्सीन के डोज का टारगेट हासिल कर लेगा।

को-विन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 7 बजे तक टीके की 44 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट देर रात तक संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
 
स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को पहले चरण में टीका लगाने के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था। कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था।
 
कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ।

देश ने 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया। सरकार ने उसके बाद 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाये जाने की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलायंस ने खरीदी चीन की सोलर कंपनी