Publish Date: Wed, 09 Jun 2021 (19:55 IST)
Updated Date: Wed, 09 Jun 2021 (19:56 IST)
कोरोनावायरस को लेकर देश में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अभी कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके लगाए जा रहा हैं। इस बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
कोविशील्ड वैक्सीन की 10 हजार डोज (एक हजार वायल) के गायब हो गए हैं। हैरान करने वाली बात यह कि जबलपुर के जिस मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल के नाम खरीदी गई थी, वह है ही नहीं। अब सवाल यह कि आखिर कोविशील्ड की वैक्सीन किसने खरीदी और कहां है।