Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना की दूसरी लहर में मुंबई में पहली बार सिंगल डिजिट में आया मौत का आंकड़ा

हमें फॉलो करें कोरोना की दूसरी लहर में मुंबई में पहली बार सिंगल डिजिट में आया मौत का आंकड़ा
, बुधवार, 9 जून 2021 (00:27 IST)
मुंबई। इस साल 28 मार्च के बाद पहली बार, मुंबई में कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या एकल अंक में रही। महानगर में मंगलवार को संक्रमण से सात मौतें हुईं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार मुंबई में दिन में कोरोना वायरस के 673 नए मामले आए, जो 23 फरवरी के बाद सबसे कम है। महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,13,002 तक पहुंच गए।
 
नए मामलों के साथ मुंबई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,073 हो गई। मुंबई में 28 मार्च को 8 लोगों की मौत हुई थी। बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक, दिन में 751 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद मुंबई में अब 15,701 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6,80,009 हो गई है।
 
इस साल 4 अप्रैल को मुंबई में सबसे ज्यादा 11,163 मामले आए थे। शहर में 1 मई को 90 मौतें हुई थीं, जो महामारी की दूसरी लहर के दौरान 1 दिन में हुई सबसे अधिक मौत थी। महाराष्ट्र में घटी रफ्तार : महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 10,891 नए मामले आए तथा 295 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 16,577 मरीज ठीक हो गए। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में बताया।
 
स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 58,52,891 और मृतक संख्या 1,01,172 हो गई है। राज्य में सोमवार को संक्रमण के 10,291 मामले आए तथा 154 लोगों की मौत हुई। अस्पताल से 16,577 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 55,80,925 लोग ठीक हो चुके हैं।
 
राज्य में वर्तमान में 1,67,927 मरीजों का उपचार चल रहा है। विज्ञप्ति के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए 2,11,042 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 3,69,07,181 नमूनों की जांच हो चुकी है। मौत के 295 मामलों में से 208 मामले पिछले 48 घंटे में और 87 पिछले सप्ताह आए। पुराने आंकड़ों के मिलान की कवायद के तहत स्वास्थ्य विभाग ने मौत के 407 मामलों को जोड़ा है। ये सभी मौतें पिछले सप्ताह हुई थी। इस तरह मंगलवार को 702 और मृतकों की संख्या जुड़ गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी अनूपचंद्र पांडेय बने चुनाव आयुक्त