Publish Date: Wed, 25 Mar 2020 (07:36 IST)
Updated Date: Wed, 25 Mar 2020 (07:39 IST)
पेरिस। फ्रांस में कोरोना वायरस से और 240 लोगों की मौत हो गई जिससे देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,100 हो गई है।
फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि फ्रांस में 22,300 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इनमें से 10,176 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।