Publish Date: Fri, 22 Apr 2022 (08:07 IST)
Updated Date: Fri, 22 Apr 2022 (08:11 IST)
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 18-59 आयु वर्ग के लोगों को सरकारी टीकाकरण केन्द्रों में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकों की बूस्टर डोज निशुल्क उपलब्ध करानी शुरू कर दी है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश में कहा, 'दिल्ली में सभी पात्र लाभार्थियों को एहतियाती खुराक के लाभ देने के लिए यह खुराक 18-59 आयु वर्ग के लोगों को सरकारी टीककरण केन्द्रों में 21 अप्रैल से निशुल्क उपलब्ध होगी।'
दिल्ली के लिए को-विन पोर्टल में आवश्यक बदलाव किए गए हैं, इसके अलावा ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा के साथ ही वहीं जा कर भी अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को यहां कोविड-19 के 965 नए मामले दर्ज किए गए जबकि कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। संक्रमण की दर 4.71 प्रतिशत रही।