Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में कोरोना का कहर, 1 दिन में रिकॉर्ड 7745 केस, 77 मरीजों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली में कोरोना का कहर, 1 दिन में रिकॉर्ड 7745 केस, 77 मरीजों की मौत
, रविवार, 8 नवंबर 2020 (23:52 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 7,745 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राजधानी में संक्रमण के कारण 77 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,989 हो गई।

शनिवार को 50,754 नमूनों की जांच के बाद 7,745 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और संक्रमण की दर बढ़कर 15.26 प्रतिशत हो गई। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 41,857 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अनुसार दिल्ली में मामलों की कुल संख्या 4,38,529 पहुंच चुकी है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

DC vs SRH : दिल्ली के दिलेर IPL में, हैदराबाद को 17 रनों से हराया, अंतिम जंग मुंबई से