Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी खबर, इंदौर में Corona संक्रमण से डॉक्टर की मौत

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, इंदौर में Corona संक्रमण से डॉक्टर की मौत
, गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (12:40 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए एक डॉक्टर की आज कोरोना से मौत हो गई। डॉक्टर की मौत से हड़कंप मच गया।
 
डॉ. शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पा गए थे और उनका उपचार पहले गोकुलदास में उसके बाद सीएचएल में चल रहा था और फिर उन्हें अरविंदों में शिफ्ट किया था, लेकिन आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
 
पंजवानी लॉक डाउन के दौरान भी सेवा भाव व देशहित मे लगातार क्षेत्र के हर वर्ग के मरीजों को उत्कृष्ट उपचार प्रदान कर रहे थे। यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस दौरान किसी मरीज कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने से वे स्वयं भी संक्रमित हो गए।  
 
इस तरह इंदौर में अभी तक अधिकृत रूप से मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई हैं। डॉ. पंजवानी इंदौर के रुपराम नगर में रहते थे।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंदौर में 40 नए मरीज मिलने के बाद वहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 213 हो गया, जबकि 6 लोगों की यहां मृत्यु के बाद मृतकों की संख्या 22 हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona virus : चीन में 63 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमण का दौर लौटने का डर