Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Covid Entertainment: फ्रांस में तीन मंजिला यांत्रिक हाथी की सवारी से मनोरंजन

हमें फॉलो करें Covid Entertainment: फ्रांस में तीन मंजिला यांत्रिक हाथी की सवारी से मनोरंजन

डॉ. रमेश रावत

, रविवार, 19 जुलाई 2020 (09:45 IST)
कोविड 19 ने लोगों के जीवन जीने तरीकों में बहुत बदलाव किए हैं। इनमें मनोरंजन भी एक है। इसी के चलते इन दिनों वाट्स्अप पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक 40 फुट उंचे मानव निर्मित यांत्रिक हाथी को दिखाया जा रहा है। इसे तीन मंजिला आकार दिया गया है।
 
यह हाथी 62 सिलेंडर की सहायता से चलता है। फ्रांस में लोग इस हाथी का परिवार सहित कोविड-19 के समय में लुत्फ उठा रहे हैं। इस हाथी की सूंड से समय-समय पर पानी की फुहारों की बरसात भी होती है। हाथी को एक बड़ी गाड़ी या क्रेन भी कह सकते हैं। इसके माध्यम से लोगों को शहर में घुमाया जा रहा है।
 
इसकी सवारी करने के साथ ही इसके आसपास के लोग भी इसका बखूबी आंनद उठा रहे हैं। इस हाथी की सवारी की कीमत 6 से 9 डॉलर रखी गई है। यह सारी सूचना इस वायरल वीडियो पर अंग्रेजी में दिखाई गई है।
webdunia
जब इस वीडियो की हकीकत के संबंध में फ्रांस निवासी क्लाउडी एलेन से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि यह उनके घर के पास ही फ्रांस में नांतेस एक जगह है। वहां पर इस हाथी को पूरे साल देखा जा सकता है। नांतेस एक दर्शनीय स्थल है एवं बच्चे इस जगह का पूरा आनंद लेते है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Groud Report : स्पेन में रोज रात 8 बजे कोरोना योद्धाओं के लिए बजती थीं तालियां...