Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona से जंग, नाचते-गाते पुलिसकर्मियों ने दिया घर में रहने का संदेश

हमें फॉलो करें Corona से जंग, नाचते-गाते पुलिसकर्मियों ने दिया घर में रहने का संदेश
, मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (15:25 IST)
गुवाहाटी। आमतौर पर पुलिसकर्मियों को नाचते-गाते हुए नहीं देखा जाता, लेकिन असम की राजधानी गुवाहाटी में एक अलग ही दृश्य नजर आया। यहां पुलिसकर्मी नाचते-गाते बीहू की शुभकामनाएं दे रहे थे, साथ ही लोगों से घर में रहने की अपील भी कर रहे थे। 
 
कोरोना लॉकडाउन के दौरान यह अद्भुत दृश्य गुवाहाटी की एक सड़क पर नजर आया। एएनआई के वीडियो के मुताबित एक पुलिसकर्मी जहां ढोलक पर थाप दे रहा था, वहीं एक पुलिसकर्मी लगातार नाच रहा था। सभी लोग मिलकर गीत भी गा रहे थे। 
 
उल्लेखनीय बीहू असम का प्रमुख त्योहार है और लोग घरों में रहकर ही त्योहार मना रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने लोगों से आग्रह किया सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहें। यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो ही बीहू का जश्न मना पाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मायावती का उप्र सरकार पर प्रहार, कहा- पलायन करने वालों में 90 फीसदी दलित और अति पिछड़े