Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Corona virus: फिरोजपुर रेल मंडल ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ट्रेनें रद्द कीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona virus: फिरोजपुर रेल मंडल ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ट्रेनें रद्द कीं
, शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (09:54 IST)
शिमला। फिरोजपुर रेलवे मंडल ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते हिमाचल प्रदेश में सभी पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कांगड़ा घाटी में 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांगड़ा घाटी (पठानकोट-जोगिंदरनगर) में सभी ट्रेन सेवाओं को अगले आदेश तक आधी रात से रद्द कर दिया गया है।
इससे पहले गुरुवार शाम को जिला उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अगले आदेश तक आधी रात के बाद पंजाब से कांगड़ा जिले तक की सभी ट्रेनों की आवाजाही निलंबित रहेगी।
 
उन्होंने बताया कि पंजाब में कोविड-19 से कुछ लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियातन तौर पर कांगड़ा जिले में ट्रेनों को रद्द किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार दोपहर को कहा था कि राज्य में एहतियातन तौर पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सभी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल बोले, संकल्प लें कि निर्भया जैसा कांड दोबारा न होने देंगे