Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत में कोरोना वैक्‍सीनेशन 155.92 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

हमें फॉलो करें भारत में कोरोना वैक्‍सीनेशन 155.92 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
, शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (23:42 IST)
नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की 49 लाख से अधिक खुराक दिए जाने के साथ देश में अब तक 155.92 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि आज दी गई खुराक के बारे में अंतिम आंकड़ों के संकलन के बाद देर रात तक प्रतिदिन के आंकड़े में वृद्धि होने की उम्मीद है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत के बाद से 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों को टीके की कुल 52,25,52,771 प्रथम खुराक और 36,49,61,308 दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में कुल टीकाकरण कवरेज 155.92 करोड़ (1,55,92,20,012) को शुक्रवार को पार कर गया। शुक्रवार को शाम सात बजे तक 49 लाख से अधिक (49,33,612) खुराक दी गई। अब तक कुल 90,37,77,508 पहली खुराक और 65,16,91,749 दूसरी खुराक दी गई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में Corona के 43000 से ज्यादा मामले, 19 मरीजों की मौत