Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी राहत, दिल्ली और मुंबई में घटे Corona केस, Delhi में 24000 से ज्यादा

हमें फॉलो करें बड़ी राहत, दिल्ली और मुंबई में घटे Corona केस, Delhi में 24000 से ज्यादा
, शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (19:38 IST)
नई दिल्ली/मुंबई। देश में बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों के बीच राजधानी दिल्ली और मुंबई में गुरुवार की तुलना में कम मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना से 34 लोगों की मौत हुई है, जबकि 9 लोगों की जान चली गई। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 24,383 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 34 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 26,236 लोग महामारी को मात देने में भी कामयाब रहे। 
 
इस समय दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 92 हजार से ज्यादा है। गुरुवार को दिल्ली में 28,867 नए मामले सामने आए थे, जबकि  22,121 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसी दौरान 31 लोगों की मौत भी हुई।
 
मुंबई में भी घटे केस : दूसरी ओर, मुंबई में भी गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कोरोना केसों की संख्या कम रही। शुक्रवार को मुंबई में 11,317 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 9 लोगों को संक्रमण के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। महानगर में सक्रिय मामलों की संख्या 84 हजार से ज्यादा है। गुरुवार को मुंबई में 13,702 मामले सामने आए थे, जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 12 लाख के पार