Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना 93 रुपए मजबूत, चांदी भी 59 रुपए चमकी

हमें फॉलो करें सोना 93 रुपए मजबूत, चांदी भी 59 रुपए चमकी
, शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (19:14 IST)
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में तेजी के अलावा रुपए के मूल्य में गिरावट आने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 93 रुपए बढ़कर 47005 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत भी 59 रुपए बढ़कर 61005 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,912 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 59 रुपए बढ़कर 61005 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,946 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 74.16 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,826 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 23.19 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार को हाजिर सोने की कीमत 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1,826 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था, जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार के सुपौल में करंट लगने से SSB के 3 जवानों की मौत, 8 झुलसे