Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार के सुपौल में करंट लगने से SSB के 3 जवानों की मौत, 8 झुलसे

हमें फॉलो करें बिहार के सुपौल में करंट लगने से SSB के 3 जवानों की मौत, 8 झुलसे
, शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (18:57 IST)
सुपौल। भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को करंट लगने से तीन जवानों की मौत हो गई तथा कई अन्य झुलसकर घायल हो गए।
 
बल से जुड़े सूत्रों ने यहां बताया कि 45वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता का कुछ दिन पूर्व तबादला हो गया था। गुप्ता के सम्मान में बुधवार की शाम विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। बल के जवान शुक्रवार दोपहर में विदाई समारोह के लिए लगाया गए टेंट को खोल रहे थे। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार से एल्यूमीनियम का एक पाइप टकरा गया। 
 
सूत्रों ने बताया कि हादसे में बल के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। हादसे में घायल जवानों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया है।
 
इस बीच एसएसबी के डीआईजी एसके सारंगी ने बताया कि यह एक हादसा है। घायल जवानों को दरभंगा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। वह खुद पहले दरभंगा और सुपौल जाएंगे। उसके बाद ही इस पर कोई विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नशे में धुत कार चालक ने लोगों को रौंदा, वीडियो हुआ वायरल