Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोविड-19 के मामले में भारत सातवां सर्वाधिक प्रभावित देश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona virus
, सोमवार, 1 जून 2020 (01:28 IST)
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है। देश में संक्रमण के 1,82,143 मामले हैं।
 
डब्ल्यूएचओ ट्रैकर के अनुसार रविवार रात साढ़े दस बजे तक दुनिया भर में संक्रमण के 59,34,936 मामले हैं और 3,67,166 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रविवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 8,380 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,82,143 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5,164 हो गई है।
 
डब्ल्यूएचओ ट्रैकर के अनुसार, अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत कोविड-19 से सातवां सबसे अधिक प्रभावित देश है। अमेरिका संक्रमण के 17,16,078 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश है, जबकि 1,82,143 मामलों के साथ भारत सातवें स्थान पर है। जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,81,482, तुर्की में 1,63,103 और ईरान में 1,48,950 मामले हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 89,995 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, 86,983 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 47.75 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4,614 मरीज स्वस्थ हुए।
 
शनिवार सुबह से अब तक 193 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है जिनमें से महाराष्ट्र में 99, गुजरात में 27, दिल्ली में 18, मध्यप्रदेश और राजस्थान में 9-9, पश्चिम बंगाल में 7, तमिलनाडु और तेलंगाना में छह-छह, बिहार में पांच, उत्तरप्रदेश में तीन, पंजाब में दो और हरियाणा एवं केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
 
इस वैश्विक महामारी से देश में कुल 5,164 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सबसे अधिक 2,197 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,007, दिल्ली में 416, मध्यप्रदेश में 343, पश्चिम बंगाल में 309, उत्तरप्रदेश में 201, राजस्थान में 193, तमिलनाडु में 160, तेलंगाना में 77 और आंध्रप्रदेश में 60 लोगों की मौत हुई।
 
कर्नाटक में इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 48, पंजाब में 44, जम्मू-कश्मीर में 28, हरियाणा में 20, बिहार में 20, केरल में नौ और ओडिशा में सात है।
 
हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई जबकि चंडीगढ़ और असम में अब तक चार-चार लोगों ने जान गंवाई है।  मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय और छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है।
 
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, मौत के 70 प्रतिशत मामलों में मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 65,168 संक्रमित महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 21,184, दिल्ली में 18,549, गुजरात में 16,343, राजस्थान में 8,617, मध्यप्रदेश में 7,891 और उत्तरप्रदेश में 7,445 लोग इस बीमारी की चपेट में आए। 
 
पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 5,130, बिहार में 3,636, आंध्रप्रदेश में 3,569, कर्नाटक में 2,922, तेलंगाना में 2,499, जम्मू-कश्मीर में 2,341, पंजाब में 2,233, हरियाणा में 1,923 और ओडिशा में 1,819 है।
 
केरल में 1,208, असम में 1,185, उत्तराखंड में 749, झारखंड में 563, छत्तीसगढ़ में 447, हिमाचल प्रदेश में 313, चंडीगढ़ में 289, त्रिपुरा में 268, लद्दाख में 74 और गोवा में 70 मामले सामने आए।
 
मणिपुर में संक्रमण के 62, पुडुचेरी में 51, नगालैंड में 36 और अंडमान एवं निकोबार द्वीप में 33 मामले सामने आए।
 
मेघालय में कोरोना वायरस के अब तक 27, अरुणाचल प्रदेश में चार, दादरा एवं नागर हवेली में दो मामले और मिजोरम एवं सिक्किम में अब तक एक-एक मामला सामने आया है।  मंत्रालय ने कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज्यों ने लॉकडाउन में और अधिक छूट देते हुए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए