Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमला हैरिस शुक्रवार को देंगी भारत के लोगों के प्रति एकजुटता का संदेश

Advertiesment
हमें फॉलो करें कमला हैरिस शुक्रवार को देंगी भारत के लोगों के प्रति एकजुटता का संदेश
, गुरुवार, 6 मई 2021 (13:10 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शुक्रवार को एक कार्यक्रम में भारत के लोगों के प्रति एकजुटता का संदेश देंगी। वे कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे मित्र देश भारत में लोगों के जीवन को बचाने और महामारी पर जल्द से जल्द काबू पाने की अपील करेंगी। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बताया।

 
विदेश मंत्रालय ने बताया कि हैरिस डिजिटल कार्यक्रम 'भारत में अमेरिका के कोविड राहत प्रयास : प्रवासी भारतीयों का दृष्टिकोण' को संबोधित करेंगी। विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो ने बुधवार को घोषणा की कि सहयोगी के रूप में लोगों के जीवन को बचाने और महामारी को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाने तथा भारत के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए कमला हैरिस कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

webdunia
 
शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार होने वाले कार्यक्रम की मेजबानी विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो के सलाहकार एरविन मासिंगा करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट का EC को झटका, न हाईकोर्ट की टिप्पणी हटेगी, न मीडिया पर अंकुश लगेगा