Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्वारंटाइन के बाद बढ़ सकती हैं कनिका कपूर की मुश्किलें

हमें फॉलो करें क्वारंटाइन के बाद बढ़ सकती हैं कनिका कपूर की मुश्किलें

अवनीश कुमार

, सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (12:36 IST)
लखनऊ। गायिका कनिका कपूर अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट आई हैं, लेकिन अब उनकी परेशानियां कम नहीं होने वाली हैं।
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों के द्वारा 14 दिन क्वारंटाइन खत्म होने के बाद लखनऊ पुलिस उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। कनिका के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में 3 मुकदमे दर्ज हैं।
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर सरोजनी नगर थाने में तो वहीं 2 अन्य एफआईआर हजरतगंज और महानगर थाने में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज हुआ था।
 
इन सभी मामलों मे कनिका पर सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और जान-बूझकर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप है।
 
कनिका कपूर के अस्पताल में होने से पुलिस अभी तक उनसे किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं कर पाई थी और उनके स्वस्थ होने का इंतजार रही थी।
 
14 दिन क्वारंटाइन खत्म होने के बाद लखनऊ पुलिस कभी भी मशहूर गायिका कनिका कपूर से पूछताछ कर सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ground Report : क्या है गुजरात और राजस्थान में फंसे आदिवासी मजदूरों का हाल...