Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में Corona के 29 नए मामले, 1 और व्यक्ति की मौत

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में Corona के 29 नए मामले, 1 और व्यक्ति की मौत
, शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (23:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,90,125 पहुंच गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से और एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,024 हो गई है।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 52 जिलों में से 41 जिलों में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के भोपाल में सात, इन्दौर, बालाघाट, बैतूल, जबलपुर, छतरपुर और ग्वालियर में दो-दो तथा राजगढ़, डिंडौरी, नीमच तथा निवाड़ी में एक-एक नया मामला आया है।
ALSO READ: Coronavirus: क्या वैक्सीन की 1 डोज COVID-19 से बचा सकती है? जानिए
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,90,125 संक्रमितों में से अब तक 7,80,695 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 406 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 38 रोगी स्वस्थ हुए।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 : वुहान की लैब से लीक नहीं हुआ वायरस, वैज्ञानिकों ने किया स्‍ट्डी में दावा