Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लातूर की मस्जिद से हिरासत में लिए गए 12 लोगों में 8 कोरोना पॉजिटिव

हमें फॉलो करें लातूर की मस्जिद से हिरासत में लिए गए 12 लोगों में 8 कोरोना पॉजिटिव
, शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (23:44 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 480 किलोमीटर दूर लातूर जिले के निलंगा स्थित मस्जिद से हिरासत में लिए गए 12 लोगों में 8 के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
लातूर के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र माने ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था और उनके नमूने जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया था।
 
माने ने बताया कि शनिवार को 12 नमूनों में से 8 में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई। ये सभी लोग गुरुवार को फिरोजपुर से आए थे। वे गत 3 महीने से धार्मिक यात्रा कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं वे पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात के मरकज में तो शामिल नहीं हुए थे।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने निजामुद्दीन के मरकज में कम से कम 9 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था और फिर वे देश के विभिन्न हिस्सों में धर्म प्रचार के लिए रवाना हुए थे।
 
माने ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और हरियाणा से निलंगा तक के उनके मार्ग की जांच की जा रही है।
 
इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री और लातूर शहर से विधायक अमित देशमुख ने कहा कि आठों संक्रमितों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद उन्हें उनके गृहनगर भेज दिया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इटली में Corona मरीजों के उपचार में रोबोट बने मददगार