Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में कोरोना के 8,744 नए मामले, मंत्री बोले- ...तो मुंबई में लग सकता है आंशिक लॉकडाउन

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में कोरोना के 8,744 नए मामले, मंत्री बोले- ...तो मुंबई में लग सकता है आंशिक लॉकडाउन
, सोमवार, 8 मार्च 2021 (23:43 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार 3 दिन तक प्रतिदिन कोरोनावायरस संक्रमण के 10 हजार नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को 8,744 नए मामले सामने आए। इसके अलावा कोविड-19 से 22 और मरीजों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कुल मामले बढ़कर 22,28,471 हो गए और महामारी से मरने वालों की संख्या 52,500 पर पहुंच गई।
ALSO READ: West Bengal Election 2021 : TMC को एक और झटका, 5 विधायक BJP में हुए शामिल
उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 20,77,112 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 97,637 मरीज उपचाराधीन हैं। मुंबई में संक्रमण के 1,014 नए मामले सामने आए और 4  मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 3,34,583 हो गए। 
 
मामले बढ़े तो लग सकता है आंशिक लॉकडाउन : राजधानी मुंबई शहर के अभिभावक मंत्री असलम शेख ने सोमवार को कहा कि अगर शहर में कोरोनावायरस (कोविड-19) मामलों में कमी नहीं आती है तो सरकार शहर में आंशिक लॉकडाउन लगा सकती है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुंबई में आंशिक लॉकडाउन के विकल्प पर चर्चा की गई। ठाकरे ने कोरोनावायरस संक्रमण की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है।
 
शेख ने यह भी कहा कि सरकार पहले मास्क नहीं पहनने या विवाह के हॉल और पब में भीड़ होने पर जुर्माना लगाने जैसे उपायों को लागू करके संक्रमण को नियंत्रित करने का प्रयास करेगी।
 
संस्थागत क्वारंटाइन एक विकल्प हो सकता तथा जांच बढ़ाने और टीकाकरण में तेजी लाना दूसरा विकल्प है। यदि लगातार कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो आंशिक लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति राज्य में भयावह है। कड़े कदम उठाने होंगे। यदि जरूरत हुई तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। (भाषा/वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

JEE Main Result 2021 : 6 छात्रों ने किया स्कोर 'परफेक्ट 100', यहां देखें रिजल्ट