Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न्यूयॉर्क के अस्पताल में कोरोना पीड़ितों के उपचार में जुटी मिल्खा सिंह की बेटी मोना

हमें फॉलो करें न्यूयॉर्क के अस्पताल में कोरोना पीड़ितों के उपचार में जुटी मिल्खा सिंह की बेटी मोना
, सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (18:29 IST)
नई दिल्ली। महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की बेटी और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह की बड़ी बहन इन दिनों न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में कोराना वायरस पीड़ितों के उपचार में जुटी हैं।

मोना मिल्खा सिंह न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन हॉस्पिटल सेंटर में डॉक्टर हैं। वह कोरोना के आपात मरीजों का इलाज कर रही हैं। अमेरिका में अभी तक इस महामारी से 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

चार बार के यूरोपीय टूर चैम्पियन जीव ने कहा, ‘वह न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन अस्पताल में आपात कक्ष डॉक्टर है। जब भी कोरोना के लक्षण वाला कोई मरीज आता है तो उसे उपचार करना होता है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘वह पहले मरीज की जांच करती है, जिसके बाद उन्हें पृथकवास के लिए विशेष वार्ड में भेजा जाता है।’ 54 वर्ष की मोना ने पटियाला से एमबीबीएस किया और नब्बे के दशक में अमेरिका में बस गईं।
webdunia
जीव ने कहा, 'मुझे उस पर गर्व है। वह हर रोज मैराथन दौड़ रही है। वह हफ्ते में पांच दिन काम करती है। कभी दिन में, कभी रात में और कभी कभी 12-12।’
 
उन्होंने कहा, ‘मैं उसे लेकर चिंतित हूं। लोगों का इलाज करते समय कुछ भी हो सकता है। हम उससे रोज बात करते हैं। मम्मी-पापा भी रोज उससे बात करते हैं। मैं उसे सकारात्मक रहने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कहता हूं।’ 
 
उन्होंने कोरोना के खिलाफ मोर्चे पर काम में लगे कर्मवीरों का सम्मान करने की अपील की। भारत में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं देश के हर नागरिक से अपील करना चाहता हूं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे लोगों का सम्मान करें। चाहे वह डॉक्टर हो, पुलिस या फिर सफाईकर्मी। उनका सम्मान करना चाहिए और उनकी चिंता करनी चाहिए।’ (भाषा) Photo courtesy twitter

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रायबरेली में रेल कोच फैक्टरी को मिली सशर्त शुरू करने की अनुमति