Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

World Corona Update: विश्वभर में 11.87 लाख से अधिक लोगों की मौत, 4.54 करोड़ से अधिक प्रभावित

हमें फॉलो करें World Corona Update: विश्वभर में 11.87 लाख से अधिक लोगों की मौत, 4.54 करोड़ से   अधिक प्रभावित
, शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (12:12 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। प्राणघातक कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 11.87 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4.54 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोनावायरस से अब तक 4,54,83,874 लोग संक्रमित हुए हैं और 11,83,550 लोगों की मौत हुई है।
 
अमेरिका में अब तक 90 लाख से अधिक संक्रमित : अमेरिका में इस महामारी से अब तक 90,36,683 लोग संक्रमित हुए हैं और अब तक 2,29,594 लोगों की जान चली गई।
भारत में 48268 नए मामले : भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण से 48,268 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81.37 लाख से अधिक हो गई है। इसी अवधि में 59,454 लोगों के ठीक होने के साथ इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर करीब 74.33 लाख हो गई है। देश में कोरोना के 11,737 मामले कम होने पर कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5,82,649 रह गई है, जबकि 551 मरीजों की मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा 1,21,641 हो गया है।
 
ब्राजील तीसरे स्थान पर, रूस, फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना में संक्रमित बढ़े : ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 54.94 लाख से अधिक हो गई है और करीब 1.59 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 15.88 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 27,462 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 13.77 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 36,605 लोग काल के गाल में समा गए हैं। स्पेन में इस महामारी से अब तक 11.85 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,878 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 11.57 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 30,792 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलंबिया में 10.53 लाख से अधिक संक्रमित : कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 10.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 31,421 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक करीब 9.93 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,46,319 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 91,289 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
पेरू में महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ा : पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां इस वायरस से अब तक 8.97 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,362 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 7.23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,230 लोग काल के गाल में समा गए हैं।
webdunia
यूरोपीय देश भी चपेट में : यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 6.47 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,321 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से लगभग 6.05 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 34,478 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में करीब 5.18 लाख लोग आए हैं तथा 10,391 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 5.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,158 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 4.70 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 10,862 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या लगभग 4.07 लाख है तथा 13,782 लोगों की मौत हो चुकी है।
बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.06 लाख से अधिक : बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.06 लाख से अधिक हो गई है और 5,905 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 3.92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 11,308 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन ने कोरोना संक्रमितों के मामले में फिलीपींस को पीछे छोड़ दिया है और इस देश में कोरोना संक्रमण के 3.90 लाख से अधिक मामले हैं तथा 7,235 की मौत हो चुकी है।
webdunia
फिलीपींस में 7,185 लोगों की मौत : फिलीपींस से कोरोना में अब तक करीब 3.79 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,185 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.73 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,177 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड्स में कोरोना से अब तक 3.48 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,408 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी कोरोना के करीब 3.47 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 5,383 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पोलैंड में इस महामारी से करीब 3.41 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 5351 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.32 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,795 लोगों की मौत हो चुकी है। इसराइल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.14 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,514 लोगों की जान जा चुकी है।
 
कोरोना से विश्व में हुईं मौतें : कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 12,632, कनाडा में 10,163, बोलीविया में 8,715, रोमानिया में 6,867, मिस्र में 6,258, स्वीडन में 59,348, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,714, पनामा में 2,688 और होंडुरास में 2,661 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स से पीएम मोदी बोले- सीखना होगा कि संकट से कैसे निपटें