Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona World Update: विश्व में कोरोना से 17.69 करोड़ से अधिक संक्रमित, 38 लाख से अधिक की मौत

हमें फॉलो करें Corona World Update: विश्व में कोरोना से 17.69 करोड़ से अधिक संक्रमित, 38 लाख से अधिक की मौत
, गुरुवार, 17 जून 2021 (12:46 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है और इससे अब तक 17.69 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है तथा 38.30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 69 लाख 67 हजार 559 हो गई है जबकि 38 लाख 30 हजार 585 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका में धीमी पड़ी रफ्तार : विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.34 करोड़ से अधिक हो गई है और 6 लाख से अधिक लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है।
 
भारत दूसरे स्थान पर : दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 67,208 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 97 लाख 313 हो गया। इस दौरान 1 लाख 03 हजार 570 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक 2 करोड़ 84 लाख 91 हजार 670 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 38 हजार 692 कम होकर 8 लाख 26 हजार 740 रह गए हैं। इस दौरान 2330 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 903 हो गई है।

 
ब्राजील तीसरे स्थान पर : ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.76 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 4.93 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है, जहां कोरोनावायरस से अब तक 58.09 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.10 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 53.48 लाख से अधिक हो गई है और 48,950 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
रूस में संक्रमितों की संख्या 51.89 लाख से अधिक : रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51.89 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.25 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोनावायरस प्रभावितों की कुल संख्या 46.05 लाख से अधिक हो गई है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन 5वें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.48 लाख से अधिक हो गई है और 1.27 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41.98 लाख से अधिक हो गई है तथा मृतकों की संख्या 87,261 है। कोलंबिया में कोरोनावायरस से 38.29 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 97,560 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस महामारी से 37.49 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,615 लोगों की मौत हो चुकी है।

webdunia
 
जर्मनी में 37.26 लाख से अधिक मरीज: जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.26 लाख से अधिक हो गई है और 90,185 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच ईरान ने संक्रमण के मामले में पोलैंड को पीछे छोड़ दिया है और वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30.60 लाख से ज्यादा हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 82,480 पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,688 लोग जान गंवा चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना से 24.63 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से करीब 230,624 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
यूक्रेन में 22.86 लाख से अधिक संक्रमित : यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.86 लाख से अधिक है और 53,980 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 20.07 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 1.89 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 19.37 लाख के पार पहुंच गए हैं जबकि 53,476 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस से 17.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 58,223 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड्स में कोरोना से अब तक 17.03 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,998 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,254 लोग जान गंवा चुके हैं। महामारी के उद्गम स्थल वाले देश चीन में 1.03 लाख कोरोना से संक्रमित है तथा 4,846 लोगों की मौत हो चुकी है।

webdunia
 
पाकिस्तान-बांग्लादेश में भी प्रकोप जारी : पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21,828 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी कोरोनावायरस का प्रकोप जारी है, जहां 8.37 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 13,282 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोनावायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारी बारिश से भूस्खलन, टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 100 मीटर धंसा