Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona World Update: विश्व में कोरोना से 1 दिन में 3 लाख से अधिक लोग संक्रमित, 38.64 लाख से ज्यादा की मौत

हमें फॉलो करें Corona World Update: विश्व में कोरोना से 1 दिन में 3 लाख से अधिक लोग संक्रमित, 38.64 लाख से ज्यादा की मौत
, सोमवार, 21 जून 2021 (12:23 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है और बीते एक दिन में 3 लाख 4 हजार 416 लोग संक्रमित हुए है जिसे मिलाकर अब तक 17.84 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है तथा 38.64 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 84 लाख 32 हजार 437 हो गई है जबकि 38 लाख 64 हजार 694 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।

 
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3,35,41,889 हो गई है और 6 लाख एक हजार 826 लोगों की इसके संक्रमण से मौत हो गई है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज है। देश में पिछले 24 घंटों में 53,256 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,99,35,221 हो गया। इस दौरान 78,190 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महमारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,88,44,199 हो गई हैं। सक्रिय मामले 26,356 कम होकर 7,02,887 रह गए हैं। इसी अवधि में 1,422 मरीजों की जान जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,88,135 हो गया है।

 
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1,79,27,928 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5 लाख से अधिक 5,01,825 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुईं मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोनावायरस से अब तक 58.19 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1,10,900 मरीजों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित संख्या 53.70 लाख से अधिक हो गई है और 49,185 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52.55 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1,27,206 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्रिटेन में कोरोनावायरस फिर से तेजी से पांव पसार रहा है यहां प्रभावितों की कुल संख्या 46.46 लाख से अधिक हो गई है और 1,28,240 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन 5वें स्थान पर है। इस बीच इटली को पीछे छोड़ते हुए संक्रमण के मामले में अर्जेंटीना आगे निकल चुका है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42.68 लाख से अधिक हो गई है तथा मृतकों की संख्या 89,043 तक पहुंच गई है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.52 लाख से अधिक हो गई है और 1,27,270 मरीजों की जान जा चुकी है।

 
कोलंबिया में कोरोनावायरस से 39.45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 99,934 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस महामारी से 37.57 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,652 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.30 लाख से अधिक हो गई है और 90,400 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इस बीच ईरान ने संक्रमण के मामले में पोलैंड को पीछे छोड़ दिया है और वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30.95 लाख से ज्यादा हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 82,965 तक पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,828 लोग जान गंवा चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना से 24.77 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 2,31,187 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.91 लाख से अधिक है और 54,171 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 20.26 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 1,90,202 लोगों की जान जा चुकी है।

webdunia
 
इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 19.89 लाख के पार पहुंच गए हैं जबकि 54,662 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस से 18.23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 58,702 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड्स में कोरोना से अब तक 17.06 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और यहां इस महामारी से 18,007 लोग जान गंवा चुके हैं। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,280 लोग जान गंवा चुके हैं। महामारी के उद्गम स्थल वाले देश चीन में 1,03,543 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,846 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.49 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 22,007 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी कोरोनावायरस का प्रकोप जारी है, जहां करीब 8.51 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 13,548 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोनावायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में मिले 53 हजार नए केस, 77 हजार हुए ठीक, रिकवरी रेट 96.36 प्रतिशत