Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिर घातक हुआ कोरोना, महामारी ने ली कुल 5 लाख की जान

Advertiesment
Coronavirus
नई दिल्ली। देश भर में कोरोनावायरस के मामले भले ही तेजी से कम हो रहे हो लेकिन इसकी घातकता बढ़ी है। फरवरी में लगातार चौथे दिन 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। महामारी की वजह से देश में अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

देश में कोरोना से पहली मौत 23 मार्च 2020 को हुई थी, 16 अगस्त को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 50 हजार तक पहुंच गया। 2 अक्टूबर को मृतकों की संख्‍या 1 लाख से पार हो गई। 6 जनवरी 2021 तक कोरोना 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका था। 28 अप्रैल तक महामारी की वजह से 2 लाख लोग मारे जा चुके थे। 12 मई को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2.5 लाख हो गया। इसके बाद के 8 माह में इस खतरनाक वायरस ने इतने ही लोगों की जान ले ली।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनसुार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 49 हजार 394 लोग कोरोना से संक्रमित हुए, 2 लाख 46 हजार 674 लोग रिकवर हुए जबकि 1072 लोगों की मौत हो गई। 
 
अब तक कुल 4 करोड़ 19 लाख 52 हजार 712 लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं। इनमें से 4 करोड़ 17 हजार 88 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 14 लाख 35 हजार 569 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

webdunia
केरल को छोड़ महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत सभी प्रमुख राज्यों में कोरोना केसेस में काफी कमी आई है। संक्रमण दर भी घटकर 9.27 प्रतिशत रह गई। 
 
देश भर में कोविड टीकों की 50 लाख से अधिक खुराक दी गई। अब तक वैक्सीन की 168.47 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 1,38,82,262 बूस्टर खुराक दी जा चुकी हैं।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुणे में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहा, 7 मजदूरों की मौत