Publish Date: Sun, 15 Nov 2020 (16:03 IST)
Updated Date: Sun, 15 Nov 2020 (16:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। नकुलनाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा है मुझे पिछले 2 दिनों से कोरोना के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मैंने कोविड टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं आइसोलेशन में रहकर घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं।
मेरा अनुरोध है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी अपनी जांच अवश्य कराएं। नकुलनाथ वर्तमान में दिल्ली स्थित निवास पर हैं।