Publish Date: Wed, 29 Dec 2021 (15:43 IST)
Updated Date: Wed, 29 Dec 2021 (15:48 IST)
पूणे। NCP सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले बुधवार को कोरोना संक्रमित पाई गई। उन्होंने अपील की है कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना टेस्ट करवा लें।
सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर कहा कि मैं और मेरे पति सदानंद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, हम दोनों को कोई लक्षण नहीं है। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि जो मेरे संपर्क में आए हैं वह लोग अपना टेस्ट करवा लें और खुद का ध्यान रखें।