Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नागपुर में आज से फुल लॉकडाउन, महाराष्ट्र के लातूर और उस्मानाबाद में नाइट कर्फ्यू

हमें फॉलो करें नागपुर में आज से फुल लॉकडाउन, महाराष्ट्र के लातूर और उस्मानाबाद में नाइट कर्फ्यू
, सोमवार, 15 मार्च 2021 (08:56 IST)
उस्मानाबाद/ लातूर। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में रविवार को लगे 'जनता कर्फ्यू' के बीच प्रशासन ने लोगों से कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की। इसके अलावा लातूर जिला प्रशासन ने भी रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। नागपुर में आज से 21 मार्च तक लॉकडाउन (Nagpur Lockdown) घोषित किया गया है। 
जिला कलेक्टर कौस्तुब दिवेगांवकर ने कहा कि कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिले में 69 लोगों को वायरस से संक्रमित पाया गया। उन्होंने कहा कि जिले में हर रोज रात में कर्फ्यू लगाए जाने के साथ-साथ हर रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों को निर्धारित मानदंडों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा।
 
जिले में कोविड-19 के कुल 17,790 मामले हैं जिसमें से 16,864 मरीज ठीक हो चुके हैं, 587 लोगों की मौत हुई है। जिले में अब 339 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस बीच कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच लातूर प्रशासन ने भी 15 मार्च से रात 8 से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। रविवार को लातूर में कोविड-19 के 110 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 26,613 हो गए जबकि 1 की मौत होने से मृतकों की संख्या 716 हो गई। जिलाधिकारी पृथ्वीराज बीपी ने रात्रिकालीन कर्फ्यू का आदेश जारी किया। (भाषा)
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एंटीलिया केस : सचिन वाजे की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी संग्राम, शिवसेना ने कहा- सच जल्दी सामने आएगा