Publish Date: Wed, 15 Sep 2021 (14:50 IST)
Updated Date: Wed, 15 Sep 2021 (14:56 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को 30 सितंबर तक राज्य में लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी है। पश्चिम बंगाल में अब रात 11 बजे से सुबह 5 तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं, कानून और व्यवस्था, आवश्यक वस्तुओं और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर, लोगों और वाहनों की आवाजाही भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।
लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंंग का पालन करने और हेल्थ तथा हाइजिन संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में लगाए गए प्रतिबंध, पहले 16 मई को लगाए गए और फिर नियमित अंतराल पर बढ़ाए गए थे। यह प्रतिबंधबुधवार को समाप्त होने वाले थे।