Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में लगातार 2 दिन से Covid 19 का कोई नया मामला नहीं

हमें फॉलो करें अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में लगातार 2 दिन से Covid 19 का कोई नया मामला नहीं
, शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (12:50 IST)
पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में लगातार 2 दिन से कोरोनावायरसका कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 
उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के अभी तक 7,560 मामले सामने आए हैं। 3 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,427 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में अभी 4 लोगों का कोरोनावायरससंक्रमण का इलाज चल रहा है, ये सभी दक्षिण अंडमान जिले में उपचाराधीन हैं। अन्य 2 जिले उत्तर एवं मध्य अंडमान तथा निकोबार कोविड-19 से मुक्त हैं।

webdunia
 
केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, मृतक संख्या 129 ही है। अभी तक 4,80,928 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.57 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अभी तक कुल 3,51,095 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 2,47,372 लोगों को पहली और 1,03,723 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, ब्रिटेन की 'रेड लिस्ट' में बना रहेगा पाकिस्तान, यात्रा प्रतिबंधों की समीक्षा में कोई बदलाव नहीं