Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Corona World Update: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 11.84 करोड़, 26.28 लाख से अधिक की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Coronainfected
, शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (10:53 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरियो/ नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण से विश्व में अब तक 26.28 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है जबकि इससे संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11.84 करोड़ पहुंच गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 84 लाख 55 हजार 993 हो गई है जबकि 26 लाख 28 हजार 543 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर निरतंर जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड़ 92 लाख 14 हजार 421 हो गई है जबकि 5 लाख 30 हजार 712 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
webdunia
भारत में संक्रमितों की संख्या 1.13 करोड़ के पार : भारत में संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख 8 हजार 846 हो गई है, हालांकि यहां 1,09,53,303 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 8011 से बढ़ने से 1,97,237 हो गए हैं। इसी अवधि में 117 और मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,306 हो गई है। दुनिया में 1 करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले 3 देशों में शामिल ब्राजील में अब तक 1 करोड़ 12 लाख 77 हजार 717 लोग संक्रमित हुए हैं और 2.72 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
webdunia
रूस चौथे स्थान पर : अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोनावायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल चौथे स्थान पर रूस है। रूस में कोरोनावायरस से 43.11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 89,224 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन और इटली : ब्रिटेन में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या करीब 42.54 लाख हो गई है और 1,25,403 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 40 लाख 50 हजार 558 लोग संक्रमित हुए हैं और 89,984 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 72,085 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 31.49 लाख से अधिक हो गई है और 101,184 लोगों की मौत हो चुकी है।
तुर्की और जर्मनी में बढ़े संक्रमित : तुर्की में कोरोनावायरस से अब तक 28.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 29,290 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 25.46 लाख से अधिक हो गई है और 72,968 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोनावायरस से अब तक करीब 22.90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 60,858 लोगों ने जान गंवाई है।


अर्जेंटीना में कोरोना से 21.77 लाख से ज्यादा प्रभावित : अर्जेंटीना में कोरोना से 21.77 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 53,493 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोनावायरस से 21.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 193,152 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 18.49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 46,373 जान गंवा चुके हैं। ईरान में कोरोना से 17.23 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 61,016 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके संक्रमण से 51,110 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में कोरोनावायरस से 14.74 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 29,195 की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईटी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 503 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 144 अंक मजबूत