Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख के पार, नए मामले 25 हजार 681

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख के पार, नए मामले 25 हजार 681
, शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (22:50 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25 हजार 681 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले साल इस महामारी के शुरू होने के बाद एक दिन में सामने आए मामलों की यह दूसरी सबसे अधिक संख्या है।
 
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24 लाख 22 हजार 21 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि महामारी से 70 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 53 लाख 208 हो गई है। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को 25 हजार 833 मामले सामने आए थे और प्रतिदिन सामने आए मामलों का एक नया रिकॉर्ड बना था।
 
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से 14 हजार 400 लोगों को छुट्टी दी गई। अब तक राज्य में 21 लाख 89 हजार 965 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अभी 1,77,560 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
मुंबई नए मामले 3000 से ज्यादा : मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 3062 नए मामले सामने आए, जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 55 हजार 897 पर पहुंच गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार की शाम से मुंबई में 10 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11 हजार 565 पर पहुंच गई।
 
36 लाख से ज्यादा को लगा टीका : इस बीच, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों को जल्द से जल्द कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए लोगों से कहा। उन्होंने लोगों से इसके दुष्प्रभावों को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि यह टीका सुरक्षित है और इसे लगवाना आवश्यक है।
 
बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े के अनुसार गत 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से महाराष्ट्र में अब तक 36 लाख 39 हजार 989 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 : पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद, सरकार ने लगाई नई पाबंदियां